छत्तीसगढ़
कलेक्टर के निर्देश पर डीईओ ने ली प्राचार्यों की समीक्षा बैठक
Shantanu Roy
30 May 2026 7:14 PM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। आगामी शिक्षा सत्र 2026-27 के सुचारू संचालन एवं विगत वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की समीक्षा के उद्देश्य से कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.व्ही.राव ने आज जिले के शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में डीईओ ने वर्ष 2025 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के विद्यालयवार परीक्षा परिणामों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों का परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम रहा है, उन विद्यालयों के प्राचार्यों एवं संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। साथ ही कम परिणाम वाले विद्यालयों को आगामी सत्र के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिले के 54 हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। ऐसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के प्राचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी प्राचार्यों से आगामी वर्ष में और बेहतर परिणाम देने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।
डीईओ ने नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय खुलते ही विद्यार्थियों को परीक्षा ब्लू-प्रिंट की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाए तथा वर्षभर के पाठ्यक्रम को माहवार योजना बनाकर समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए। इसके अलावा साप्ताहिक, मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री-बोर्ड परीक्षाओं का निर्धारित समय पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, समयबद्ध अध्यापन कार्य, डेली डायरी का संधारण एवं शैक्षणिक गतिविधियों की सतत निगरानी पर विशेष जोर देते हुए डीईओ ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालयों में अनुशासन एवं शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। कलेक्टर के निर्देशानुसार निष्क्रिय एवं डिफॉल्टर खातों को तत्काल बंद कर नियमानुसार उनकी राशि शासकीय खाते में जमा कराने की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही संबंधित जानकारी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों के माध्यम से जिला कोषालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि छात्रवृत्ति से संबंधित शेष प्रकरणों के लिए पोर्टल पुनः खोल दिया गया है। ऐसे सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रविष्टियां तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समग्र शिक्षा अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। बैठक में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), बीआरसी, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Ki KhabarChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi KhabarChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





