छत्तीसगढ़
चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू, खाते में पहुंचे 15 करोड़ रुपये
Nilmani Pal
12 July 2022 5:30 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
रायपुर: प्रदेश में चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेश के नौ जिलों में 27,267 निवेशकों के खाते में 15.16 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि पहुंच चुकी है। निवेशकों को राशि लौटाने के मामले में राजनांदगांव पहले स्थान पर है। साथ ही आने वाले पांच महीनों में प्रशासन की ओर से 18 करोड़ से अधिक की संपत्ति की नीलामी की जानी है।
प्रशासन का कहना है कि चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए जल्द से जल्द निवेशकों को राशि लौटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अब प्रशासन द्वारा निवेशकों की राशि लौटाने के लिए नया रास्ता अपनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत एफआइआर के आधार पर ही निवेशकों को राशि मिलेगी। थानों से वहां दर्ज एफआइआर की जानकारी मंगाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्रदेश भर में पुलिस थानों में 436 से अधिक मामले दर्ज है। इन दर्ज केसों के आधार पर 1400 करोड़ से अधिक की ठगी का अनुमान है। इसके विपरीत निवेशकों द्वारा मंगाए गए आवेदन के आधार पर 15 लाख से ज्यादा निवेशकों से करीब 10 हजार करोड़ की ठगी है। अपर कलेक्टर बीबी पंचभाई ने बताया कि थानों से एफआइआर की जानकारी मंगाई जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि एफआइआर के आधार पर राशि लौटाए जाने के पीछे मुख्य कारण यह है कि बहुत से लोगों ने फर्जी आवेदन भी कर दिए हैं। इससे प्रशासन को काफी परेशानी हो रही थी।
बताया जा रहा है कि कोर्ट ने छह कंपनियों की प्रापर्टी नीलाम करने का आदेश दे दिया है। इसमें बीएन गोल्ड की 1.82 करोड़, सन साइन इंफ्रा बिल्ड कार्पोरेशन की 1.20 करोड़, गुरुकृपा इंफ्रा रियल्टी की 30 लाख, आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स की 5.32 लाख, सांई चंद्रा की 10 करोड़ की प्रापर्टी अगले पांच महीनों के भीतर नीलाम होनी है।
रायपुर 4.14 करोड़ 9866
बिलासपुर 24.20 लाख 474
राजनांदगांव 10.76 करोड़ 16893
दुर्ग 16.04 लाख 01
बेमेतरा 2.22 लाख 05
सूरजपुर 1.24 लाख 12
जशपुर 1.68 लाख 09
जांजगीर-चांपा 95 हजार 07
Next Story