छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष 13 से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर

jantaserishta.com
12 March 2022 3:49 PM IST
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष 13 से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर
x

रायपुर: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग, भारत सरकार के कार्यवाहक अध्यक्ष कुमारी सैयद शहजादी 13 मार्च से 15 मार्च तक छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। दौरा कार्यक्रम के अनुसार 13 मार्च को शाम 6 बजे नई दिल्ली विमानतल से रायपुर के लिए रवाना हांेगी तथा रायपुर पहुंचकर राज्य अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके द्वारा 14 मार्च को सुबह 11 बजे अल्पसंख्यक कल्याण पर प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय सरकार और राज्य सरकार की अल्पसंख्यकों के कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक में चर्चा की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव, पुलिस महानिरिक्षक, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे तथा शाम 5 बजे अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख आध्यात्मिक नेताओं साथ चर्चा करेंगी। 15 मार्च को छत्तीसगढ़ में अल्पसंख्यकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल अनुसुइया उइके से चर्चा करेंगी। शाम 5 बजे राज्य अतिथि गृह, रायपुर में मिडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगी और रात्रि 8:20 बजे रायपुर विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story