छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से CGPSC की कार्यवाहक अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने की मुलाकात

Nil dhankar
29 Jan 2025 1:16 PM IST
राज्यपाल रमेन डेका से CGPSC की कार्यवाहक अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने की मुलाकात
x

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की कार्यवाहक अध्यक्ष रीता शांडिल्य ने मुलाकात की। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग का तेइसवां वार्षिक प्रतिवेदन राज्यपाल को सौंपा।

इस अवसर पर राज्य लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. सरिता उइके, संतकुमार नेताम, सचिव अभिजीत सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक लीना कोसम उपस्थित थे।

Next Story