छत्तीसगढ़

लव प्रपोजल ठुकराने पर पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा अरेस्ट

jantaserishta.com
6 Oct 2026 10:14 AM IST
लव प्रपोजल ठुकराने पर पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक, मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा अरेस्ट
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया. पुलिसकर्मी की बेटी पर एसिड अटैक हुआ. लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौटते वक्त एक युवक ने उसपर एसिड डाल दिया. इस हमले में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया है.
पूरा मामला जिले के बालोद थाना इलाके के आमापारा का है. सोमवार (5 अक्टूबर) दोपहर करीब 12:30 बजे आत्मानंद स्कूल के सामने वारदात हुई है. पीड़िता 22 साल की छात्रा हेड कॉन्स्टेबल की बेटी है. जो अभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है. छात्रा MA की पढ़ाई पूरी कर चुकी है.
जानकारी के मुताबिक़, पीड़िता छात्रा सोमवार दोपहर 12:30 लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी. इसी दौरान एक युवक आया और छात्रा पर एसिड फेंक दिया. जिससे छात्रा झुसल गई. छात्रा चीखने चिल्लाने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया.
एसिड अटैक में शरीर का दाहिना हिस्सा और आंख-चेहरा बुरी तरह झुलस गया. उसे गंभीर हालत में रायपुर रेफर कर दिया गया है. दूसरी तरफ इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की गयी जिसमे एक तरफ प्यार की बात सामने आयी है.
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है. वह बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता था. उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं. वह पीड़िता के साथ ही कोचिंग में पढ़ चुका है. उसने छात्रा को प्रपोज किया था. लेकिन छात्रा ने उसका लव ऑफर ठुकरा दिया था. जिससे नाराज होकर उसने बदले की साजिश रची. उसने भैरमगढ़ के रहने वाले अपने बचपन के दोस्त से एसिड अटैक करवाया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story