छत्तीसगढ़

दुर्ग में एसिड अटैक, कांवड़ यात्रा पर निकली महिला को बनाया निशाना, इलाके में हड़कंप

jantaserishta.com
18 Aug 2026 2:11 PM IST
दुर्ग में एसिड अटैक, कांवड़ यात्रा पर निकली महिला को बनाया निशाना, इलाके में हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांवड़ यात्रा पर निकली एक महिला पर तेज़ाब फेंका गया है। बाइक पार आए अज्ञात युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना में महिला का चेहरा झुलस गया, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों बच्चे भी घायल हुए हैं। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भौगोलिक संदर्भ
मिली जानकारी के अनुसार, महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकली थी। इसी दौरान अरसनारा और रेवलीडीह के बीच सुनसान इलाके में बाइक सवार युवक पहुंचे और महिला पर एसिड फेंककर मौके से फरार हो गए। अचानक हुए हमले से इलाके में हड़कंप मच गया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और उसके बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story