छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के खेल नायकों की उपलब्धियां अब किताब में दर्ज, CM साय ने किया विमोचन

SHIDDHANT
29 Aug 2026 9:08 PM IST
छत्तीसगढ़ के खेल नायकों की उपलब्धियां अब किताब में दर्ज, CM साय ने किया विमोचन
x
छग
Raipur रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान से जुड़े छायाचित्रों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। उन्होंने खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की।
प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित प्रदेश की कई खेल विभूतियों के जीवन एवं योगदान को रोचक जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया। वीर हनुमान सिंह की खेल साधना और उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में खिलाड़ियों के संघर्ष से सफलता तक के सफर को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है।
मुख्यमंत्री ने ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की खेल यात्रा, उपलब्धियों और योगदान को आकर्षक छायाचित्रों के साथ संकलित किया गया है। यह पुस्तक प्रदेश की खेल विरासत को दस्तावेजीकृत करने के साथ नई पीढ़ी को खिलाड़ियों की उपलब्धियों से परिचित कराने का माध्यम बनेगी।
इस पहल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के गौरवशाली खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की खेल विभूतियों के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों और खेल जगत में उनके योगदान से जुड़े छायाचित्रों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। उन्होंने खेल इतिहास और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की इस पहल की सराहना की। प्रदर्शनी में शहीद राजीव पाण्डेय, शहीद पंकज विक्रम, शहीद कौशल यादव और शहीद विनोद चौबे सहित प्रदेश की कई खेल विभूतियों के जीवन एवं योगदान को रोचक जानकारियों के साथ प्रस्तुत किया गया। वीर हनुमान सिंह की खेल साधना और उपलब्धियों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में खिलाड़ियों के संघर्ष से सफलता तक के सफर को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। मुख्यमंत्री ने ‘हमारे खिलाड़ी’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों की खेल यात्रा, उपलब्धियों और योगदान को आकर्षक छायाचित्रों के साथ संकलित किया गया है। यह पुस्तक प्रदेश की खेल विरासत को दस्तावेजीकृत करने के साथ नई पीढ़ी को खिलाड़ियों की उपलब्धियों से परिचित कराने का माध्यम बनेगी। इस पहल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा जनसंपर्क विभाग ने तैयार किया है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव सहित मंत्री, सांसद, विधायक, खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे।
Next Story