छत्तीसगढ़

कड़ी मेहनत से हासिल की नीट में 7वीं रैंक, कलेक्टर ने की तारीफ

jantaserishta.com
3 Aug 2023 9:12 AM IST
कड़ी मेहनत से हासिल की नीट में 7वीं रैंक, कलेक्टर ने की तारीफ
x
जानें स्टोरी.
जगदलपुर: जिला प्रशासन बस्तर द्वारा संचालित युवोदय अकादमी में कोचिंग प्राप्त कर अंदरूनी ईलाके का युवक भुवनेश्वर मुश्किलों के बाद भी नर्सिंग परीक्षा में राज्य स्तर पर 7 वां स्थान प्राप्त करने के साथ ही नीट क्वालीफाई कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन करने सहित प्रतिभा किसी का मोहताज नहीं होती इस कहावत को साबित कर दिखाया है। अपनी लगन और मेहनत के बूते प्रावीण्य सूची में सातवें स्थान पर आये भुवनेश्वर को कलेक्टर बस्तर विजय दयाराम के. ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित करने के साथ ही शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान ने भी अपनी शुभेच्छा देते हुए भुवनेश्वर का उत्साहवर्धन किया।
भुवनेश्वर ने बताया कि कोण्डागांव जिले के संवेदनशील मर्दापाल ईलाके के अंदरूनी गांव से जगदलपुर में पहले हास्टल में रहकर पढ़ाई करने वाले भुवनेश्वर जब हास्टल बंद हुआ तो किराये के मकान में दोस्त के साथ रहकर युवोदय अकादमी में निशुल्क नीट कोचिंग प्राप्त किया। कोचिंग के दौरान कड़ी मेहनत तथा लगन से तैयारी करने वाले भुवनेश्वर मानिकपुरी ने नर्सिंग परीक्षा दिया , इस परीक्षा में राज्य स्तर पर जारी परिणाम में भुवनेश्वर को सातवां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं सुष्मिता मार्कण्डेय ने 52 वां और संजना मार्कण्डेय ने 640 वां एवं श्रेया शर्मा ने 775 वां स्थान प्राप्त किया है। ज्ञात हो कि प्रदेश के लगभग 45 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने नर्सिंग परीक्षा दिया था। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निशुल्क कोचिंग केंद्र युवोदय अकादमी के छात्र- छात्राओं ने इस परीक्षा में सफल होकर बस्तर का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि शासकीय शिक्षकों के माध्यम से निशुल्क संचालित युवोदय अकादमी के बच्चे नीट नर्सिंग, पीएटी, पीपीएचटी, फार्मेसी आदि परीक्षाओं में निरंतर सफलता प्राप्त कर रहे हैं। कोविड काल में शिक्षा बाधित न होने देने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए युवोदय अकादमी के शिक्षकों अलेक्जेंडर एम चेरियन, श्रीनिवास राव, मनीष श्रीवास्तव एवं संजीव विश्वास सम्मानित किये जा चुके हैं। यहां के नोट्स एवं विडियो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story