छत्तीसगढ़
दो बहनों की अश्लील फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
10 April 2026 8:36 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिले के चारामा क्षेत्र में दो सगी बहनों के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर आपत्तिजनक फोटो और अश्लील मैसेज पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अलग-अलग व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर दोनों बहनों को बदनाम करने की कोशिश की थी। पीड़िताओं की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उनके नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तैयार किए और उन पर आपत्तिजनक फोटो एडिट कर पोस्ट किए। इसके साथ ही आरोपी द्वारा अश्लील संदेश भी भेजे जा रहे थे, जिससे दोनों बहनों को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद चारामा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी पीड़िताओं का बहनोई मुकेश ठाकुर है, जिसने अलग-अलग मोबाइल नंबरों और सोशल मीडिया आईडी का उपयोग कर यह पूरा मामला अंजाम दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मुकेश ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी धनगांव थाना डौंडीलोहारा, जिला बालोद का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने दो अलग-अलग व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लंबे समय से दोनों बहनों को निशाना बना रखा था। उसका उद्देश्य उन्हें सामाजिक रूप से बदनाम करना था। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। कांकेर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अज्ञात व्यक्तियों से संपर्क करते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इसके लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 9479155925 भी जारी किया गया है, जहां महिलाएं और बालिकाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस ने यह भी कहा कि साइबर अपराध और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
Tagsकांकेरचारामासोशल मीडिया अपराधफर्जी आईडीइंस्टाग्रामव्हाट्सएपअश्लील फोटो वायरलमहिला उत्पीड़नपुलिस गिरफ्तारीसाइबर क्राइमKankerCharamasocial media crimefake IDInstagramWhatsAppobscene photo viralwomen harassmentpolice arrestcyber crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





