छत्तीसगढ़

मेकाहारा के पास चाकू से लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
6 Dec 2022 5:04 PM IST
मेकाहारा के पास चाकू से लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार
x

रायपुर। धारदार चाकू के साथ आरोपी कमलेश पाठक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा मेकाहारा गेट नं. 2 के पास में हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी कमलेश पाठक पिता स्व. संकटमोचन पाठक उम्र 35 साल निवासी ग्राम इच्छना थाना मउ जिला कौशाम्बी (उ.प्र.) हालपता न्यू राजेन्द्र नगर को गिरफ्तार किया गया.

वही उसके कब्जे से 01 नग धारदार बटनदार चाकू जप्त की गई है. आरोपी के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 314/22 धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story