छत्तीसगढ़

पूर्व सरपंच पर धमकी देने का आरोप, पुलिस परिवार ने की एसपी से शिकायत

Nil dhankar
28 April 2023 4:30 PM IST
पूर्व सरपंच पर धमकी देने का आरोप, पुलिस परिवार ने की एसपी से शिकायत
x
छग

कवर्धा. जिले के रेंगाखार जंगल थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनी में पूर्व सरपंच ने पुलिस परिवार का हुक्का पानी बंद कर दिया है. दबंगई की हद तो तब पार हो गई जब पीड़ित परिवार के खिलाफ बकायदा गांव में मुनादी कराया गया. साथ ही एक हजार रुपए जुर्माना रखा गया है. हुक्का पानी बंद होने से पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है.

पीड़ित चंद्रपाल चौधरी ने बताया कि, गांव के पूर्व सरपंच डाखन सिंह ने दादागिरी दिखाते हुए हुक्का पानी बंद करा दिया है. जिससे गांव में उन्हें जीवन यापन करने में मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक परिवार के बच्चों का भी खेलना कूदना बंद है. इतना ही नहीं पीड़ित परिवार को पूर्व सरपंच धमकी देता है जो करना है कर‌ लो‌ मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता.

Next Story