छत्तीसगढ़

शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
30 Aug 2023 10:11 AM IST
शराब दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
x

बिलासपुर। मंगला स्थित देशी मदिरा दुकान में चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुलासा करते थाना सिविल लाइन ने बताया कि घटना स्थल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हे सरकंडा स्थित दैहानपारा से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 457,380 भा.द.वि के तहत मामला दर्ज किया गया है. सभी को न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम:

1. गिरवर प्रसाद जायसवाल, उम्र 55 साल, ग्राम चौरा, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर।

2. गोरेलाल पावले, उम्र 32 साल, ग्राम केशगवां, थाना उदयपुर, जिला सरगुजा।


Next Story