छत्तीसगढ़

जमीन हड़पने का आरोप, नक्सलियों ने पत्रकारों को जनअदालत में सजा देने का किया ऐलान

Nil dhankar
6 Feb 2022 2:59 PM IST
जमीन हड़पने का आरोप, नक्सलियों ने पत्रकारों को जनअदालत में सजा देने का किया ऐलान
x

कांकेर। कांकेर जिले में नक्सलियों ने अन्तागढ़ -नारायणपुर मार्ग पर भारी मात्रा में बैनर लगा कर हडकंप मचा दिया। बैनर पोस्टर में खुले तौर पर दो पत्रकारों को जनअदालत में सजा देने का ऐलान कर नक्सलियों ने खौफ पैदा करने की कोशिश की। कोंडागांव के एक व्यापारी पर भी ग्रामीणों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया।

वहीँ आम ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए धमकाया की वो रावघाट रेल लाइन का विरोध करें। नक्सलियों ने एक बैंक पर भी ग्रामीणों के राशि पर घोटाले करने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस महकमे से इस बारे में अभी कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Next Story