छत्तीसगढ़

मौत से नहीं डरे आरोपी, पुलिस वालों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदे

Nilmani Pal
7 July 2023 10:30 AM GMT
मौत से नहीं डरे आरोपी, पुलिस वालों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदे
x
दोनों फरार

बिलासपुर। करोड़ों के ठगी के दो आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए हैं। झारखंड से गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस आरोपियों को ट्रेन से महाराष्ट्र ले जा रही थी। आरोपियों के खिलाफ मुंबई के बोरीवली थाने में धारा 420, 66 के तहत केस दर्ज है। मुंबई पुलिस ने अब मामले की शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बोरीवली मुम्बई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय जाधव अपनी टीम के साथ धोखाधड़ी के प्रकरण में आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए झारखंड के बरदुवा पलाजोरी गए हुए थे। यहां झारखंड पुलिस टीम के सहयोग से मुम्बई पुलिस ने तीन आरोपी समसुद्धीन, कलाम और हुसैन अली को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों को मधुपुर न्यायालय से ट्रांजिस्ट रिमांड लेकर मुंबई पुलिस 12262 दुरंतो एक्सप्रेस से महाराष्ट्र जा रही थी। तड़के ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, इसी बीच ट्रेन जैसे ही प्लेटफॉर्म से रवाना होने लगी। आरोपी समसुद्धीन व कलाम अली ने वाशरूम जाने की बात कही। तभी वाशरूम ले जाने के लिए हथकड़ी खोलने के दौरान दोनों आरोपी पुलिस को झटका देकर ट्रेन की विपरित दिशा में कूद गए।

ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी, लिहाजा दोनों आरोपी भागने में कामयाब हो गए। इधर मुंबई पुलिस के प्रधान आरक्षक ने मामले की शिकायत जीआरपी में दर्ज कराई है। रायपुर से डायरी आने पर जीआरपी बिलासपुर ने धारा 224 के तहत अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दिया है।

Next Story