छत्तीसगढ़

पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा 354 का आरोपी, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Sept 2026 10:15 AM IST
पुलिस कस्टडी से चकमा देकर भागा 354 का आरोपी, मचा हड़कंप
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: पसान थाना पुलिस की अभिरक्षा में मौजूद एक स्थायी वारंटी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी ने पेशाब करने की बात कहकर पुलिस से बाहर जाने की अनुमति ली और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
फरार आरोपी की पहचान खीरचंद, पिता केवल सिंह, निवासी कुम्हारीसानी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज था और वह इस प्रकरण में स्थायी वारंटी था। इसी मामले में पुलिस उसे अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई कर रही थी।
पुलिस के मुताबिक अभिरक्षा के दौरान आरोपी ने पेशाब करने की बात कही। पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बाहर जाने के दौरान उसने मौका देखकर वहां से दौड़ लगा दी और पुलिस की पकड़ से निकल गया। पुलिसकर्मियों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार होने में कामयाब रहा।
पुलिस अभिरक्षा से भागने के मामले में पसान पुलिस ने आरोपी खीरचंद के खिलाफ BNS की धारा 262 के तहत अलग से अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फरार वारंटी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आरोपी के रिश्तेदारों और परिचितों से भी जानकारी जुटा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story