छत्तीसगढ़

दुर्ग जेल में आरोपी की मौत, परिजनों का हंगामा

Nil dhankar
20 Sept 2024 4:37 PM IST
दुर्ग जेल में आरोपी की मौत, परिजनों का हंगामा
x
छग

भिलाई bhilai news। दुर्ग केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत हो गई है, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. जानकारी के अनुसार, गांजा बेचने के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत युवक सुंदर जाल को पाटन थाना पुलिस ने दो साल पहले गिरफ्तार किया था. Durg Central Jail

पुलिस ने सुंदर जाल को कोसानगर से पकड़ा था. जिसकी आज दुर्ग सेंट्रल जेल में अचानक मौत हो गई. मृतक आरोपी के परिजनों ने मामले में जांच की मांग करते हुए जेल प्रबंधन पर हत्या का आरोप लगाया है.

वहीं मामले में जेल प्रबंधन ने बताया कि कैदी की स्वाभाविक मौत हुई है. जेल अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि सुंदर जाल के अचेत होकर गिरने के कारण उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Next Story