छत्तीसगढ़

पांच किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
18 Sept 2021 9:09 PM IST
पांच किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
x

Demo Pic

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महासमुंद। सांकरा पुलिस ने पांच किलो गांजा के साथ ओडिशा के झारबंद के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम 6.40 बजे परसवानी चौक में ओवरब्रिज के नीचे पुलिस स्टॉफ वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान परसवानी की ओर से एक बाइक सवार आ रहा था, लेकिन उसने पुलिस को देखकर गाड़ी मोड़ दी और भागने का प्रयास किया।

शंका के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा किया और युवक को पकड़ा। युवक बिना नंबर की काले रंग की बाइक में सवार थे। उसने अपना नाम टिकेलाल मांझी (19) उरईदादर थाना झारबंद जिला बरगढ़, ओडिशा बताया। उसके पास एक बैग था, जिसमें पांच पैकेट गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।

Next Story