छत्तीसगढ़

40 नग देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
11 Oct 2022 8:09 AM IST
40 नग देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी गिरफ्तार
x

गरियाबंद। 40 नग देशी मदिरा प्लेन के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के दिशा निर्देश तथा अति पुलि. अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन अनुविभागीय अधकारी अनुज कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार अवैध रूप से शराब तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु निर्देश बाद थाना क्षेत्र में आसूचना संकलन सक्रिय किया गया था।

इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मैनपुर से एक व्यक्ति जिसका नाम लोमस वैष्णव पिता भारत वैष्णव 38 साल पता जयंती नगर मैनपुर के द्वारा अपने सिल्वर रंग की अल्टो वाहन क्र. CG23 K 3549 मे 40 नग देसी प्लेन शराब रखकर मैनपुर से देवभोग रोड तरफ बिक्री हेतु जा रही है कि सूचना पर मैनपुर पुलिस द्वारा झारियाबहरा तिरहा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोप के विरूद्ध थाना मैनपुर में अप.क्र. 96/22 धारा 34(2) आब. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया मामला आजमंती होने से उक्त आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया ।

Next Story