छत्तीसगढ़

22 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
13 July 2023 10:13 PM IST
22 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
x
छग
रायगढ़। चक्रधरनगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा मुखबिर लगाकर अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । आज मुखबीर सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा गोवर्धनपुर पानी फिल्टर प्लांट के पास एक व्यक्ति को सायकल के हैंडल में दो बोरे में भरकर शराब ले जाते हुए पकड़ा गया । शराब परिवहन कर रहे अर्जुन सतनामी पिता टेटकू सतनामी उम्र 53 साल निवासी पूछापारा इंदिरा नगर थाना कोतवाली रायगढ़ ने शराब परिवहन के संबंध में कोई संतोष कारक जवाब नहीं दे पाया । आरोपी अर्जुन सतनामी के कब्जे में रखी कुल 22 लीटर महुआ शराब, कीमत ₹2,200 की जब्ती की गई है । थाना चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी पर 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है ।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story