छत्तीसगढ़

युवती से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में छिपा था युवक

Shantanu Roy
17 May 2022 1:16 PM GMT
युवती से रेप मामले में आरोपी गिरफ्तार, रायपुर में छिपा था युवक
x
छग

कांकेर। कांकेर पुलिस ने यु्वती से दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार किया है। कोंडागांव जिले के थाना विश्रामपुरी क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने थाना विश्रामपुरी कोंडागांव में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपित कुंजन अतकारी पुत्र (25) परमानंद अतकारी निवासी फुंडेर थाना धनोरा कोंडागांव ने मार्च 2022 में कांकेर के अलबेला पारा में अपने परिचित के घर ले जाकर दुष्कर्म किया तथा घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी दिया था। विश्रामपुरी पुलिस ने अपराध दर्ज करने के बाद घटनास्थल कांकेर जिला होने के कारण केस डायरी कांकेर पुलिस को कांकेर पुलिस को भेज दी थी।

दुष्कर्म की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस
युवती के साथ दुष्कर्म की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। युवती ने शिकायत में बताया था कि कुंजन अतकारी पहले से परिचित है और घुमाने के लिए कांकेर ले गया। कांकेर में अपने किसी परिचित के घर ले जाने के बाद जबरिया दुष्कर्म किया। वहीं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। युवती के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी मिलने के बाद आरोपित कुंजन अतकारी घर से फरार हो गया। उसे पकड़ने के िलए पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली। आरोपित का मोबाइल लोकेशन रायपुर मिलने के बाद पुलिस टीम ने उसे पकड़ा।
मामला की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपित को पकड़ने के लिए कांकेर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनुराग झा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चित्रा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित कुंजन अतकारी को रायपुर से गिरफ्तार किया है। घटनास्थल कांकेर होने के कारण पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देने का अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने आरोपित को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Next Story