छत्तीसगढ़
पोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्तार, रास्ते में आते-जाते बालिका से करता था छेड़खानी
jantaserishta.com
7 Aug 2023 9:09 PM IST

x
छग
रायगढ़। नव पदस्थ थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा बालिका से छेड़खानी के मामले में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक जय सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी सोनाजोरी थाना लैलूंगा को आज छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
छेड़खानी की घटना को लेकर 04 अगस्त को बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोनाजोरी का जय सिंह चौहान अक्सर रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करता है और अश्लील कमेंट भी करता है । बालिका बताई कि वह जय सिंह चौहान के हरकतों को नजरअंदाज कर रही थी पर 31 जुलाई के सुबह जयसिंह ने मोटरसाइकिल पर पीछा करते हुए सोनाजोरी सुनसान रास्ते में अकेली देखकर हाथ बांह पकड़ कर छेड़खानी करने लगा तब विरोध कर चिल्लाई तो राहगीर आ गये जिन्हें देखकर जयसिंह भागा । बालिका के रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में छेड़खानी, धारा 8 पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर महिला उपनिरीक्षक मानसिंह कुमार द्वारा बालिका का कथन लिया गया । अपराध विवेचना दरमियान थाना प्रभारी लैलूंगा मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल छापेमारी कर आरोपी जय सिंह चौहान पिता पैतराम चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी सोनाजोरी थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। एसएसपी महोदय रायगढ़ के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी व एसडीओपी धर्मजयगढ़ के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सऊनि चंदन सिंह, आर हेलारियुश तिर्की, नेहरू राम एलियस केरकेट्टा की विशेष भूमिका रही है ।
Tagsपोक्सो एक्टछेड़खानीबालिकाआरोपी गिरफ्तारपोक्सो एक्ट में आरोपी गिरफ्ताररायगढ़रायगढ़ न्यूज़poxo actmolestationgirl childaccused arrestedaccused arrested in poxo actRaigarhRaigarh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





