छत्तीसगढ़

पहाड़ी कोरवा आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 July 2025 10:51 PM IST
पहाड़ी कोरवा आत्महत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Balrampur. बलरामपुर। पहाड़ी कोरवा भइरा (65 वर्ष) की आत्महत्या मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने झारखंड के पलामू जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सुदामा उर्फ बाबूलाल श्रीवास्तव को ग्राम सहजनवा से पकड़ा गया। भइरा कोरवा ने अपनी पत्नी के नाम दर्ज जमीन को धोखाधड़ी व कूटरचना कर हड़पने और लगातार प्रताड़ित किए जाने के कारण 22 अप्रैल को आत्महत्या कर ली थी। मामले में क्रशर संचालक भाइयों विनोद अग्रवाल उर्फ मघु व प्रवीण अग्रवाल सहित अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने 3(5) BNS, 3(2)(5) SC/ST एक्ट और धारा 108 के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन पीड़ित समुदाय का आरोप है कि मुख्य आरोपी पुलिस संरक्षण में हैं।
Tagsपहाड़ी कोरवा आत्महत्याबलरामपुर न्यूजक्रशर संचालक गिरफ्तारीधोखाधड़ी जमीन मामलाtribal suicide ChhattisgarhBalrampur crusher fraudPahadi Korwa newsSC/ST Act arrestJharkhand accused arrestSudama Shrivastava arrestBNS 108 casetribal land fraudछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story