छत्तीसगढ़

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
7 March 2022 3:20 PM GMT
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
x
ब्रेकिंग

जशपुर। जिले में 14 साल मकई मासूम से दुष्कर्म का माला सामने आया है। यहाँ आरपी युवक ने लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया,और उसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी परिजनों को लगने के बाद लड़की की मां ने शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 10 मई 2021 को पीड़िता की मां ने शिकायत की थी, की उसकी बेटी 05 मई से लापता है। उसका कुकवह पता नहीं चल पाया है। बहुत खोजबीन की लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला की वह जिस दिन गायब हुई थी उस दिन उसके साथ उसकी एक सहेली थी। ये पता चलते ही पुलिस ने उस लड़की से पूछताछ की तो पुलिस को आरोपियों के बार में कुछ सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने कुछ सीसीटीवी भी तलाशे, जिसमें पुलिस को लड़की को टिकैतगांज ले जाते एक युवक दिखा था। इसी आधार पर पुलिस ने टिकैतकंज इलाके में दबिश दी, तब पुलिस को लड़की के एक घर में मिली थी। उस दौरान पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी के सहयोगी शुभम नायक को गिरफ्तार किया था। मगर मुख्य आरोपी दीपक तिग्गा(36) फरार हो गया था।
इधर लड़की ने पूछताछ में बताया की घटना वाले दिन आरोपी ने उसे बहला फुसलाकर घुमाने के बहाने झांसे में लिया था। फिर टिकैतगंज के घर में भगाकर ले गया था। वहां उसने उसे बंधक बनाकर रखा था और उससे रेप किया था।
इस पूरे प्रकरण में शुभम ने भी उसका साथ दिया था। लड़की के इस बयान के बाद पुलिस ने जांच और तेज की। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी बघिमा इलाके के अपने घर में आया हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने घर में दबिश दी और दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story