
x
छग
रायगढ़। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर के नेतृत्व में एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त होने वाले सायबर टीप लाइन की जांच करते हुए चक्रधरनगर पुलिस द्वारा ITI कालोनी अम्बेडकर आवास में रहने वाले उमाशंकर पाण्डेय को आईटी एक्ट की धारा 67(ख) के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
जानकारी के मुताबिक एनसीआरबी नई दिल्ली की सायबर टीप लाइन जिले के सायबर सेल के माध्यम से थाना चक्रधरनगर को जांच के लिये प्राप्त हुआ था । थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा टीप लाइन की जांच किया गया जिसमें पाया गया कि आईटीआई अंबेडकर आवास के रहने वाले उमा शंकर पांडे के द्वारा उसके मोबाइल से सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी कंटेंट अपलोड किया गया है जिसके बाद चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी उमा शंकर पांडे के घर पर दबिश देकर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया । आरोपी से पूछताछ करने पर कुछ महीने पहले उक्त मोबाइल और सिम को गुम हो जाना बताया । थाना चक्रधरनगर में आरोपी उमा शंकर पांडे के कृत्य पर आईटी एक्ट की धारा 67 (ख) का अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है ।
Tagsचाइल्ड पोर्नोग्राफीरायगढ़रायगढ़ न्यूज़छत्तीसगढ़एनसीआरबी नई दिल्लीChild PornographyRaigarhRaigarh NewsChhattisgarhNCRB New Delhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





