छत्तीसगढ़

जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 May 2026 6:17 PM IST
जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत दिनांक 08 मई 2026 को थाना जूटमिल पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि जिला जेल कॉम्पलेक्स के सामने फल दुकान के पास एक व्यक्ति रुपए-पैसों का दांव लगवाकर सट्टा नामक जुआ खेला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
मौके पर एक व्यक्ति विभिन्न अंकों पर दांव लगवाकर सट्टा पट्टी लिखते पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निषाद, निवासी कैदीमुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ बताया। आरोपी ने पूछताछ में सट्टा पट्टी लिखकर लोगों से हार-जीत का दांव लगवाना स्वीकार किया।
आरोपी के कब्जे से एक नीला डॉट पेन, लाइनदार कागज पर लिखी सट्टा पट्टी तथा नगदी रकम 1,200 रुपये गवाहों के समक्ष बरामद कर जब्त की गई। आरोपी बबलू निषाद पिता स्व0 रतिराम निषाद उम्र 29 वर्ष सा0 राजलक्ष्मी मेडिकल के पीछे जिला जेल के सामने कैदीमुड़ा वार्ड क्र0 30 थाना जूटमिल रायगढ़ के विरुद्ध थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। जुआ रेड कार्रवाई प्रधान आरक्षक लोमश राजपूत, आरक्षक तरूण महिलाने और सुशील यादव शामिल रहे ।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश :
“जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story