छत्तीसगढ़

पूजा सामग्री की दुकान से नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
7 May 2026 9:32 PM IST
पूजा सामग्री की दुकान से नगदी चोरी करने वाला गिरफ्तार
x
रायपुर न्यूज.
रायपुर: गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पूजा सामग्री की दुकान से ₹53,000/- रू. नगदी चोरी करने वाला आरोपी सोनू कुमार गिरफ्तार। दिनांक 13.04.2026 को प्रार्थी नरेन्द्र केशवानी पिता पुरूषोत्तम केशवानी उम्र 56 साल पता मोमीन गली फुल चैक, थाना गोलबाजार रायपुर (छ.ग.) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सुबह लगभग 09ः00 बजे प्रार्थी के थाना गोलबाजार क्षेत्र अंतर्गत फूल चैक स्थित पूजा सामग्री दुकान में एक अज्ञात व्यक्ति ग्राहक बनकर उसकी दुकान में आया और विभिन्न प्रकार के पूजा सामग्री एवं हवन सामग्री खरीदने की बात कहकर दुकानदार से सामान दिखाने लगा। आरोपी ने पहले छोटे पैकेट का सामान लिया तथा उसके बाद अलग-अलग वस्तुओं की मांग करते हुए दुकानदार को लगातार दुकान के भीतर एवं ऊपर रखे सामान लाने में व्यस्त रखा। इसी दौरान आरोपी ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर दुकान के गल्ले में रखी नगदी रकम 53000/- रू. को चोरी कर ले गया कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अप.क्र. 75/2026 धारा 305(1) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना गोलबाजार पुलिस द्वारा तत्काल विवेचना प्रारंभ कर आसपास पूछताछ, गवाहों के कथन एवं सीसीटीव्ही फुटेजों के आधार पर आरोपी सोनू कुमार पिता रामशरण प्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी शीतलपुर बाजार थाना दिगवारा जिला सारण (बिहार) की पहचान कर विधिवत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 38000/- रू. बरामद कर कार्यवाही किया गया।
नाम गिरफ्तार आरोपी:-
सोन कुमार पिता रामशरण प्रसाद उम्र 30 साल पता सीतलपुर बाजार थाना दिगवारा जिला सारंग (बिहार)
संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, थाना प्रभारी गोलबाजार, उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, वरि.आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 1164 संदीप तिवारी, 850 दीपक ध्रुव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story