छत्तीसगढ़

हाईवा चालक से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
29 Aug 2021 10:08 PM IST
हाईवा चालक से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायगढ़। बीती रात्रि जूटमिल चौकी क्षेत्र में हुई हाईवा लूटपाट के आरोपी तथा लूटी हुई हाईवा को घटना के चंद घंटों बाद पुलिस की कड़ी नाकेबंदी व सघन पतासाजी में जूटमिल पुलिस को आरोपी को मय लूट की मशरूका बरामदगी में सफलता मिली है। देर रात गढ़उमरिया रोड पर आरोपी के कब्जे से हाइवा को बरामद किया गया। आरोपी चाणक्य शर्मा वीरेंद्र शर्मा (27)कोड़ातराई पुलिस चौकी जूटमिल थाना कोतवाली रायगढ़ को लूट के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है।

घटना के संबंध में हाईवा के चालक में सुकदेव सिंह (41)म.न. 205 मोहम्मदपुर ग्वालियर बरकी सराई म.प्र. थाना आतरी हा.मु. चांदमारी वाटर वल्र्ड रोड रायगढ प्रिया किराना स्टोर रिपोर्ट दर्ज कराया कि हाइवा वाहन का चालक हूँ।
28 अगस्त को अपने वाहन को चन्द्रपुर से लेकर डीबी पावर प्लांट टुन्ड्री जा रहा था। रायगढ़ शहर में नो एन्ट्री होने से अपने वाहन को रात करीबन 8 बजे पटेलपाली के पास खड़ी कर केबिन में था कि रात करीबन 10.30 बजे एक व्यक्ति हाइवा के केबिन में चढक़र मुझे चाकू दिखाकर बोला तुम चुपचाप गाड़ी को आगे बढ़ाओ। कुछ दूरी चलने के बाद गाड़ी स्वयं चलाऊंगा, बोला।
दोनों के बीच मारपीट हुये। आरोपी अपना नाम चाणक्य शर्मा कोडातराई का रहने वाला बताया जो हाइवा ट्रक को मुझे दे दों नहीं तो तुम्हें चाकूु से मारकर जान खत्म कर दुंगा कहकर चाकू से बांये हाथ के हथेली में मारा है। डर कर पटेलपाली मंडी के पास ट्रक से नीचे कूदकर जान बचाया। चाणक्य शर्मा हाइवा को लूटकर भाग गया है।
हाइवा ड्राइवर के रिपोर्ट पर चौकी जूटमिल थाना कोतवाली में धारा 394 ताहि का अपराध पंजीबद्ध किया गया है, जिसमें आरोपी चाणक्य शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story