छत्तीसगढ़

दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
25 July 2022 5:39 PM GMT
दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। दुष्कर्म के आरोपित के कर्मचारी ने पीड़िता की पहचान उजागर की। साथ ही महिला पर स्र्पये मांगने का आरोप लगाया। आरोपित ने इंटरनेट मीडिया में दुष्कर्म पीड़िता की फोटो प्रसारित कर दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बीते दिनों दुष्कर्म की शिकायत की थी। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

इधर आरोपित के कर्मचारी ने पीड़िता की फोटो इंटरनेट मीडिया में डाल दी। इसके साथ ही उसने दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करते हुए स्र्पये मांगने का भी आरोप लगाया। पीड़ित को इसकी जानकारी हुई तो उसने मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित की पहचान ऋषि शर्मा(28) निवासी भैंसो जिला जांजगीर-चांपा के रूप में की। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला के ऊपर चढ़ा दिया पानी का टैंकर
बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला शिक्षक की बाइक को पानी टैंकर के चालक ने टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरी टीचर पर टैंकर चढ़ाते हुए ड्राइवर वहां से भाग निकला। हादसे में घायल टीचर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके पति ने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तिफरा के आशापुरम कालोनी में रहने वाले विपेंद्र करोसिया निजी संस्थान में काम करते हैं। उनकी पत्नी सोनम करोसिया सरकंडा स्थित एवीएम स्कूल में शिक्षक हैं।
12 जुलाई की सुबह विपेंद्र अपनी पत्नी सोनम और अपनी बेटी नविका को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहे थे। घुरू मेन रोड में तालाब के पास पीछे से आ रहे पानी ट्रैंकर के चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे विपेंद्र और उनकी बेटी बाइक से गिरकर दूर छिटक गए। वहीं, उनकी पत्नी सड़क पर गिर गर्इं। इस दौरान टैंकर चालक सोनम पर टैंकर चढ़ाते हुए भाग निकला। हादसे में गंभीर सोनम को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद विपेंद्र ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story