छत्तीसगढ़

डरा धमका कर महिला का बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Admin2
2 Aug 2021 10:09 PM IST
डरा धमका कर महिला का बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़

राजनांदगांव। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि आरोपी ईश्वर देवांगन ने मोबाइल में उसकी आपत्तिजनक फोटो ली। फोटो वायरल की धमकी देकर पैसे लिए और दुष्कर्म किया। पीड़िता के आवेदन पर चिखली चौकी में अपराध कायम किया गया। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में चिखली चौकी प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर ने टीम सहित मुखबिर की सूचना पर ग्राम कलडबरी में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।

Next Story