छत्तीसगढ़

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
10 Jun 2026 12:33 AM IST
नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Korea. कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नगर पंचायत में उप लेखापाल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये ऐंठे थे। जानकारी के अनुसार, आंजोखुर्द निवासी नंदलाल सिंह ने पटना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी किशन तिवारी ने उनकी पत्नी को नगर पंचायत पटना में उप लेखापाल के पद पर नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने खुद को सीएमओ से जुड़ा हुआ बताकर भरोसा दिलाया और अलग-अलग माध्यमों से कुल 2 लाख रुपये ले लिए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 26 जुलाई 2025 को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। बाद में उसने व्हाट्सएप के जरिए एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी भेज दिया, लेकिन ज्वाइनिंग नहीं कराई। जब जांच की गई तो वह आदेश फर्जी पाया गया। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़ित ने फरवरी 2026 में पटना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी किशन तिवारी के खिलाफ धारा 318(4), 336(3), 338 और 238 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पटना थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय के अनुसार, आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। हाल ही में उसके अपने गांव लौटने की सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने सिर्फ एक व्यक्ति से ही नहीं, बल्कि कई अन्य बेरोजगारों से भी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की है। एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार, आरोपी ने राम कुमार से 40 हजार, सौरभ कुमार से 35 हजार, कमलेश्वर से 25 हजार, गीता सूर्यवंशी से 25 हजार, राजेश सूर्यवंशी से 20 हजार, कलावती से 23 हजार, झाम माण्डले से 22 हजार और अन्य लोगों से भी पैसे वसूले हैं। हालांकि इनमें से कई पीड़ितों ने अब तक थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने ऐसे सभी लोगों को सामने आने और शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित पीड़ितों की भी पहचान की जा रही है।
Tagsकोरिया ठगी मामलानौकरी के नाम पर धोखापटना थाना कोरियानगर पंचायत नौकरी फर्जीबेरोजगारों से ठगीकिशन तिवारी गिरफ्तारछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजफर्जी नियुक्ति पत्रनौकरी दिलाने का झांसाकोरिया पुलिस कार्रवाईसाइबर ठगी नहीं लेकिन धोखाधड़ीबेरोजगारी ठगी मामलाKorea fraud casecheating in the name of jobPatna police station KoreaNagar Panchayat job fakecheating of unemployedKishan Tiwari arrestedChhattisgarh crime newsfake appointment letterfalse promise of getting a jobKorea police actionnot cyber fraud but fraudunemployment fraud caseछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story