छत्तीसगढ़

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Sept 2026 12:10 PM IST
नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़.

कांकेर: जिले के बांदे थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने, शादी करने और शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बांदे में अपराध क्रमांक 71/26 दर्ज किया गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 137(2), 87, 64(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया और उसके साथ शादी करने एवं शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
थाना बांदे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरजीत राय उर्फ मिट्ठू पिता स्वर्गीय जगदीश राय, उम्र 25 वर्ष, निवासी इरपानार थाना बांदे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने लोगों से की अपील
कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story