छत्तीसगढ़

फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
11 Jun 2026 10:45 PM IST
फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख की मांग, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Kanker. कांकेर। कांकेर जिले के बांदे थाना क्षेत्र में एक महिला को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 5 जून 2026 को बांदे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि कर्नाटक के बेलगाम निवासी महेश कलखांबकर अप्रैल 2026 में उसे और उसकी बहन को गोवा घुमाने ले गया था। इसी दौरान आरोपी ने महिला के निजी फोटो और वीडियो अपने पास रख लिए थे।
जांच में सामने आया कि बाद में आरोपी को महिला के किसी अन्य व्यक्ति से विवाह करने की जानकारी मिली। इसके बाद उसने महिला को लगातार परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी खुद को महिला का प्रेमी बताकर उसके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप करने लगा और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला के पति और अन्य परिजनों को फोन कर उन्हें भी परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं, उसने महिला के कुछ निजी फोटो और वीडियो परिजनों के मोबाइल नंबरों पर भेज दिए। आरोपी ने सोशल मीडिया पर इन सामग्रियों को वायरल करने की धमकी देते हुए महिला से दो लाख रुपये की मांग की थी।
महिला की शिकायत के आधार पर बांदे थाना में अपराध क्रमांक 44/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2), 79 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(E) और 67(A) के तहत मामला कायम कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी पखांजूर क्षेत्र के एक होटल में ठहरा हुआ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 10 जून 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेश कलखांबकर (41 वर्ष) निवासी सिंगदेवनगर, सुलगा, थाना काकती, जिला बेलगाम (कर्नाटक) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले से जुड़े अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यकतानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में बांदे थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tagsकांकेरबांदे थानामहेश कलखांबकरफोटो वीडियो वायरल धमकीआईटी एक्टब्लैकमेलिंग मामलामहिला शिकायतपखांजूरसाइबर अपराधकांकेर पुलिसKankerBande Police StationMahesh Kalkhambkarthreat involving viral photos/videosIT Actblackmailing casecomplaint by a womanPakhanjurcybercrimeKanker Police. छत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ क्राइमछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh CrimeChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story