छत्तीसगढ़

रायपुर में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी पकड़ाया, मामला दर्ज

jantaserishta.com
15 Aug 2026 12:46 PM IST
रायपुर में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला आरोपी पकड़ाया, मामला दर्ज
x
रायपुर: थाना आमानाका पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को थाना आमानाका पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महावीर बाजार चौक के पास एक युवक हाथ में धारदार तलवार लेकर आम सड़क पर लहरा रहा है तथा राहगीरों एवं आम नागरिकों को भयभीत कर रहा है।
सूचना प्राप्त होते ही थाना आमानाका पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं संदिग्ध युवक को पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शिवम राय, उम्र 22 वर्ष, निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में हुई।
आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बरामद कर विधिवत जप्त की गई। उक्त कृत्य के संबंध में आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story