छत्तीसगढ़
घर के पीछे बाड़ी में छिपाई थी महुआ शराब, पुलिस की रेड में आरोपी गिरफ्तार
jantaserishta.com
12 Nov 2026 2:57 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कलमी में अवैध महुआ शराब की खेप पकड़ी है। थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में छिपाकर बिक्री के लिए रखी गई 105 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.11.2026 को कोतरारोड़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कलमी निवासी सुशांतो डहरिया अपने घर के पीछे बाड़ी में भारी मात्रा में हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शील कुमार आदित्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति छिपने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर पूछताछ की। उसने अपना नाम सुशांतो डहरिया पिता भगवानों डहरिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम कलमी, थाना कोतरारोड़, जिला रायगढ़ बताया। शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर पहले वह आनाकानी करता रहा, बाद में अपने घर की बाड़ी में छिपाकर रखे गए 15-15 लीटर क्षमता वाले सात प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 105 लीटर महुआ शराब पुलिस के समक्ष पेश की। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में 10,500 रुपये कीमत की अवैध महुआ शराब जब्त की। आरोपी सुशांतो डहरिया के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





