छत्तीसगढ़

रेप मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Nilmani Pal
10 Oct 2021 8:38 AM GMT
रेप मामले में 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
x

जगदलपुर। तीन साल पहले नवरंगपुर ओडिशा के एक युवक ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे शादी करने की बात का भरोसा दिलाया, जहां उसके साथ रेप करने के बाद से फरार हो गया था। युवती ने मामले की रिपोर्ट बोधघाट थाने में दर्ज कराई थी, जहां पुलिस ने 3 साल बाद आरोपी युवक को पकडऩे में सफलता हासिल की। नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि अप्रैल 2018 में नाबालिग को आरोपी अर्जुन बिसाई के द्वारा शादी का झांसा देकर उसका अपहरण कर रेप किया, जिस पर पीडि़ता के परिजनों द्वारा बोधघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जहाँ आरोपी अर्जुन बिसाई के विरूद्ध थाना बोधघाट में धारा 363, 366, 376 भादवि. 04,06 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। नाबालिग पीडि़ता को पुलिस ने बरामद भी कर लिया था, किन्तु आरोपी अर्जुन बिसाई फरार था।

थाना प्रभारी बोधघाट धनंजय सिन्हा के द्वारा टीम गठित कर तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नवंरगपुर क्षेत्र में है, टीम द्वारा उमरकोट (ओडिशा) पहॅंचकर आरोपी अर्जुन बिसाई उर्फ शेख हुसैन के घर दबिश देकर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर पीडि़ता के साथ रेप करना स्वीकार भी किया। आरोपी को थाना बोधघाट के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


Next Story