छत्तीसगढ़

कैंसर पीड़ित बताकर मांगे पैसे, फिर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप

jantaserishta.com
11 Oct 2026 8:58 AM IST
कैंसर पीड़ित बताकर मांगे पैसे, फिर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप
x
छत्तीसगढ़.
राजनांदगांव: सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विश्वास जीतने, कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने, दुष्कर्म करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में राजनांदगांव साइबर पुलिस ने गुजरात के सूरत से 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोनक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 1 मई से 19 जुलाई 2025 के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क किया और उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे विश्वास में लेने के बाद उसने खुद को कैंसर से पीड़ित बताते हुए आर्थिक मदद मांगी। उसकी बातों में आकर युवती ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2 लाख 19 हजार 500 रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी सूरत से राजनांदगांव आया और एक निजी होटल में रुककर युवती को वहां बुलाया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसके निजी फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
युवती की लिखित शिकायत पर 20 अगस्त 2026 को साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और धमकी से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर 9 अक्टूबर को सूरत से आरोपी को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story