छत्तीसगढ़

अकाउंटेंट का वीडियो वायरल, रिश्वत के बिना नहीं करते काम

Nil dhankar
12 Aug 2023 5:09 PM IST
अकाउंटेंट का वीडियो वायरल, रिश्वत के बिना नहीं करते काम
x
छग

बिलासपुर। वन विकास निगम के असिस्टेंट मैनेजर अकाउंट का रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ठेकदार से पैसे का डील करते वीडियो वायरल हो रहा है. बिल पास कराने के एवज में लेनदेन की बात कही जा रही है. कोटा परियोजना मंडल दफ्तर का मामला है.

दरअसल, बिलासपुर जिले के मंगला चौक स्थित वन विकास निगम के प्रोजेक्ट बोर्ड के कार्यालय में रिश्वतखोरी का खेल खुलेआम चल रहा है. यहां सहायक प्रबंधक लेखा के पद पर तैनात अश्वनी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अकाउंटेंट एक ठेकेदार से पैसों का लेन-देन करते साफ नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो साफ बता रहा है कि कैसे ये अकाउंटेंट लोगों से बिल पास करने और बाकी सभी कामों के लिए पैसे मांगता है.


Next Story