छत्तीसगढ़

SDM ऑफिस के लेखापाल ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
25 Feb 2023 12:34 PM IST
SDM ऑफिस के लेखापाल ने किया सुसाइड
x
छग

कांकेर। कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अंतागढ़ में लेखापाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। यह मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, अंतागढ़ थाना क्षेत्र के RS कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाले लेखापाल अकलेश्वर सोनवानी ने शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक अंतागढ़ SDM ऑफिस में लेखापाल के पद पर कार्यरत था।

शव के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक एसडीएम कार्यालय अंतागढ़ में लेखापाल था, जो 22 अक्टूबर से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था l फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story