छत्तीसगढ़
रायपुर में अकाउंटेंट ने की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
Shantanu Roy
27 Sept 2021 9:14 PM IST

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। ढेबर सिटी में एक अकाउंटेंट ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में जानकारी देते हुए पुरानी बस्ती थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक का नाम संजय माहेश्वरी है जो कि पेशे से एक अकाउंटेंट है। जिसकी लाश उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। लाश दो दिन पुरानी है जिसकी वजह से मृतक के शरीर से खून निकलने लगा। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story





