छत्तीसगढ़

महासमुंद से सटोरी बाबू खेमानी के मददगार गिरफ्तार

Nilmani Pal
2 May 2026 1:31 PM IST
महासमुंद से सटोरी बाबू खेमानी के मददगार गिरफ्तार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चर्चित ऑनलाइन सटोरिया बाबू खेमानी के मददगारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

महासमुंद से संदीप और उसके एक साथी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस दोनों से लगातार पूछताछ कर रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार संदीप, बाबू खेमानी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वह बाबू खेमानी का बुआ का लड़का है और लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि संदीप असरानी बाबू खेमानी और उसकी टीम को बैंक खाते, सिम कार्ड और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराता था, ताकि ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क आसानी से संचालित किया जा सके। पूरे मामलें का खुलासा रायपुर पुलिस के अधिकारी जल्द करेंगे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बाबू खेमानी से जब्त किए गए कई सिम कार्ड भी संदीप असरानी के नाम पर दर्ज पाए गए हैं। पुलिस को शक है कि फर्जी दस्तावेजों और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए जा रहे थे। इसी आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा। बताया जा रहा है कि पुलिस को पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं। सट्टा कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों और लेन-देन की जानकारी भी खंगाली जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।


Next Story