छत्तीसगढ़

गलती से चली गोली, बंदरों को भगा रहा शिकारी हुआ घायल

Nil dhankar
19 Jan 2022 2:51 PM IST
गलती से चली गोली, बंदरों को भगा रहा शिकारी हुआ घायल
x
छग न्यूज़

कवर्धा। कवर्धा शहर से एक अनूठा मामला सामने आया है। यहां शिकारी खुद ही अपनी गोली का शिकार बन गया। बताया जा रहा है कि इलाके में बंदरों की धमाचौकड़ी से लोग खासे परेशान हैं। इसी के चलते बंदर भगाने के दौरान शिकारी की भरमार बंदूक से गलती से गोली चल गई। और इस गोली का शिकार खुद शिकारी परमेश्वर पारधी बन गया।

उसके सीने पर गोली लग गई। उल्लेखनीय है कि भरमार बंदूक में वह लोहे के छर्रे डालकर बंदरों को डराकर भगा रहा था। लेकिन बिलकुल पास से गोली चलने के कारण वह छर्रे से घायल हो गया। घायल शिकारी को जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना दामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के प्राणखैरा गांव की है।


Next Story