छत्तीसगढ़

VIP रोड पर हादसा, वैक्सीन वैन और बाइक में टक्कर, 3 युवक घायल, देखें वीडियो

jantaserishta.com
18 April 2021 1:38 PM IST
VIP रोड पर हादसा, वैक्सीन वैन और बाइक में टक्कर, 3 युवक घायल, देखें वीडियो
x

रायपुर- राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर रविवार दोपहर एक भीषण हादसा हो गया. यहां एयरपोर्ट से वैक्सीन लेकर लौट रही वैन और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान बाइक में तीन लोग सवार थे. तीनों को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक सवार रायपुर की ओर से जा रहे थे. वहीं वैक्सीन की डोज लेकर वैन एयरपोर्ट की ओर से आ रही थी. बाइकसवार की गति काफी तेज बताई जा रही है. जिसके चलते वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाए और वैन से जा बिड़े.



हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं. सड़कों पर काफी खून बह गया. एक की हालत चिंताजनक है जिसे वैन के माध्यम से ही अस्पताल पहुंचाया गया है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए एंबुलेंस को सूचना दे दी गई है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर मौजूद है. फिलहाल के लिए रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस द्वारा रास्ता क्लियर किया जा रहा है. तीनों बाइकसवार कहां के रहने वाले है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है. पुलिस इसकी भी जांच में जुट गई है.
खबर लिखे जाने तक 3 घायल युवकों को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अधिकारी जानकारी की प्रतीक्षा है. कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहे. घटना स्थल का यह वीडियो हमारे एक नियमित पाठक द्वारा भेजा गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story