छत्तीसगढ़

विधानसभा रोड पर हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत

jantaserishta.com
4 Aug 2026 10:36 AM IST
विधानसभा रोड पर हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से बच्चे की मौत
x
छत्तीसगढ़ न्यूज.
रायपुर: राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बस्तीवासी विधानसभा थाना पहुंच गए। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। पुलिस ने बस चालक और कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story