छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के साथ हुआ हादसा, दोनों पैर गंवाए

jantaserishta.com
6 Sept 2026 11:18 AM IST
रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के साथ हुआ हादसा, दोनों पैर गंवाए
x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा जिले में शनिवार देर रात एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। युवक रातभर रेलवे ट्रैक पर घायल हालत में पड़ा रहा। सुबह लोगों की नजर पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायल की पहचान 22 वर्षीय रितेश सारथी निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बताया जा रहा है कि रितेश रेलवे ट्रैक पर बैठा था। इसी दौरान तेज रफ्तार मालगाड़ी वहां से गुजरी और उसकी चपेट में आने से दोनों पैर कट गए। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
युवक रात में रेलवे ट्रैक पर क्यों बैठा था, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह चोरी करने, शौच करने या आत्महत्या के इरादे से वहां गया था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story