छत्तीसगढ़

मटन दुकान में हादसा, छज्जा गिरने एक की हालत गंभीर

Nilmani Pal
17 July 2022 12:18 PM GMT
मटन दुकान में हादसा, छज्जा गिरने एक की हालत गंभीर
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। आज भारतीय नगर चौक के पास मटन दुकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे के मलबे की चपेट में आकर नीचे काम कर रहा दुकान का कर्मचारी घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल लाइन क्षेत्र के भारतीय नगर चौक के पास दुकाने बनी हुई हैं। यहां पर तालापारा में रहने वाले अस्वार खान का मटन दुकान भी है। रविवार की दोपहर दुकान का कर्मचारी मोहम्मद आदिल(22) काम कर रहा था। इसी बीच दुकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। छज्जे के मलबे में दुकान का कर्मचारी आदिल दब गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को दी। इसके बाद निगम के एक्सीवेटर को मंगाकर मलबा हटाया गया। मलबे में दबे आदिल को सिर और गर्दन के पास गंभीर चोटे आई थी। दुकान संचालक ने घायल को व्यापार विहार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी होने पर महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद घायल युवक के स्वजन से अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों से मुलाकात कर घायल का बेहतर उपचार करने कहा। साथ ही जरूरत पड़ने पर बेहतर अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए हैं।

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story