छत्तीसगढ़
लालपुर में हादसा, पिकअप ने स्कूली छात्रों को लिया चपेट में
Nil dhankar
22 Jun 2022 4:27 PM IST

x
हादसा
मुंगेली। मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल जा रहे दो मासूम बच्चे को पिकअप ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हुई है, वही एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा फास्टरपुर थाना क्षेत्र के लालपुर की है. वाहन को जब्त कर ड्राइवर को पुलिस ने अपने गिरफ्त में लिया है, और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





