छत्तीसगढ़

जर्जर स्कूल भवन में हादसा, छज्जा भरभराकर गिरा

Nil dhankar
24 July 2022 5:31 PM IST
जर्जर स्कूल भवन में हादसा, छज्जा भरभराकर गिरा
x

कोरबा। कोरबा जिले के एक स्कूल में लगातार हो रही बरसात के कारण स्कूल के भवन का छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। इस र्दुघटना में किसी को चोट नहीं लगी है। ग्राम पंचायत गोढ़ी में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय की प्राचार्या बीके चक्रवर्ती ने बताया कि भवन बहुत पुराना है। कई बार छज्जा गिर चुका है, इससे पहले भी हादसा हो चुका है। हादसे का सुखद पहलू यह रहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। जर्जर भवन की शिकायत सम्बंधित विभाग को भी दी जा चुकी है। पूर्व कलेक्टर रानू साहू खुद दौरे पर आई थी उन्हें भी अवगत कराया जा चुका है। उसके बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

Next Story