छत्तीसगढ़

बालोद के खदान में हादसा...डूबने से युवक की मौत

Admin2
20 Nov 2020 8:46 AM GMT
बालोद के खदान में हादसा...डूबने से युवक की मौत
x

बालोद/गुंडरदेही। खदान में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। ग्राम पंचायत सीकोसा अंतर्गत लगभग पिछले 50 सालों से शासकीय भूमि पर संचालित फर्शी पत्थर खदान में गांव का एक युवक नहाने गया था। पानी में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक गुरुवार सुबह 11 बजे खदान में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजन खदान पहुंचे। युवक की चप्पल और कपड़े नजर आए। इससे परिजनों को शंका हुई कि कहीं युवक गहरे पानी में डूब तो नहीं गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू की। युवक का शव खदान के गहरे भाग से निकाला गया।

Next Story