छत्तीसगढ़

छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल में हुआ हादसा, 5 स्टूडेंट्स घायल

Nilmani Pal
13 Aug 2024 11:01 AM GMT
छत का प्लास्टर गिरने से स्कूल में हुआ हादसा, 5 स्टूडेंट्स घायल
x

जांजगीर-चांपा Janjgir-Champa News । जिले के ग्राम पुटपुरा में स्कूल की छत का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर के चपेट में आने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। छात्राओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 6वीं की 4 छात्रा और एक छात्र घायल हुआ है। chhattisgarh news

chhattisgarh जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। अच्छी बात यह रही कि घायल बच्चे खतरे से बाहर हैं। जानकारी के अनुसार शिक्षा यादव (11) 1.30 बजे लंच की छुट्टी होने के बाद अपने 3 सहेलियों के साथ बैठकर खेल रहे थे।

इस बीच अचानक से छत का प्लास्टर गिर गया। लगातार पानी गिरने से छत से पानी टपक रहा था। बच्चों ने बताया कि खिड़की, दरवाजे और दीवार में करंट भी आता है। प्राचार्य टीकम थवाईत ने बताया की छत का प्लास्टर गिरने से 5 बच्चे घायल हुए हैं। जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है। शिक्षा यादव को ज्यादा चोट आई है। उसके सिर पर 4 से 5 टांके लगे हैं। पैर में खरोच के निशान है।

Next Story