छत्तीसगढ़

मकान में साफ सफाई के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से महिला की हुई मौत

Nilmani Pal
23 Jan 2023 10:20 AM GMT
मकान में साफ सफाई के दौरान हुआ हादसा, करंट लगने से महिला की हुई मौत
x
दो घायल

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 3 महिलाएं झुलस गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई। वहीँ, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा मकान में शिफ्टिंग के दौरान हुआ।

जानकारी के मुताबिक, घटना उमदा रोड स्थित कोमल जैन के निवास की है। मकान के ऊपर से 11 केवी का हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। मकान मालिक कोमल जैन आज घर में साफ सफाई के लिए दो महिलाओं को लेकर आये थे। इस दौरान कोमल अपनी पत्नी और दो अन्य महिलाए के साथ सामानों को एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में शिफ्टिंग कर रहे थे। कुमुद जैन और दोनो महिलाएं एक-एक कर सामान दूसरे फ्लोर में पहुंचा रही थी। सामान शिफ्टिंग के दौरान एक स्टील पाइप 11 केवी हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया और कोमल जैन करेंट से बुरी तरह झुलस गई।

कुमुद जैन को बचाने के लिए आए कामिनी रामपुरिया व उसकी बेटी दिशा रामपुरिया भी करेंट की चपेट में आ गई। घटना के बाद झुलसी तीनों महिलाओं को स्पर्श हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान कुमुद जैन की मौत हो गई। वहीं कामिनी रामपुरिया व उसकी बेटी दिशा रामपुरिया का इलाज स्पर्श में चल रहा है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच की जा रही है।

Next Story